
आद्रा : दक्षिण पूर्व रेलवे आद्रा मंडल द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” के अंतर्गत आज आद्रा, भोजूडीह, बोकारो स्टील सिटी सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों, रेलवे परिसरों एवं आवासीय परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
*प्लेटफॉर्म से कॉलोनी तक चला अभियान*

अभियान के दौरान रेलवे अस्पताल/स्वास्थ्य इकाइयों, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, कार्यालय परिसर, आवासीय कॉलोनियों एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई कार्य किया गया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कचरा संग्रहण, नालियों की सफाई, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों के उचित निष्पादन तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई।

*यात्रियों को किया जागरूक*
स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाते हुए यात्रियों, रेल कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छता अपनाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।
*गर्मी में पेयजल पर विशेष ध्यान*
इस दौरान गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। वाटर बूथों की सफाई और कूलरों की जांच की गई। प्लेटफॉर्म पर कचरा न फैलाने और डस्टबिन का उपयोग करने की अपील की गई।
मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून तक आद्रा मंडल में स्वच्छता, पौधरोपण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में रेलवे अधिकारी, कर्मचारी, स्काउट-गाइड और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
