• Tue. May 26th, 2026

गर्मी से तड़पती रही जनता,और गहरी नींद में सोते रहे बिजली विभाग के लोग।

admin's avatar

Byadmin

May 26, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

जांजगीर(छग) जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय के बीच विधुत विभाग की घोर लापरवाही ने लोगों को जीना दूभर कर दिया बताया जाता है

कि पुराना शाश्कीय जिला अस्पताल पटवारी कार्यालय स्थित गौरी शंकर राठौर के घर के सामने लगे खंभे के तार में रविवार की रात 1 बजे अचानक आग लग गई घण्टों बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग की गहरी नींद नही खुली। लोग सारी रात गर्मी और उसम से तड़पते रहे। वहीं क्षेत्र वासियों के आरोप है

कि बार बार शिकायत करने के बावजूद भी न तो विभाग के लोग फोन रिसीव किये और न ही सुधार के लिए तत्काल टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यहां के विधुत कर्मी केवल बिजली की बिल वसूली करने में अपने को तातपर्यता दिखती है लेकिन जब उपभोक्ता बिजली की संकट में पड़ती है तो पूरी सिस्टम मौके से नदारद रहती है। लोगों ने तत्काल विधुतापूर्ती की ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर अविलंब कार्रवाई कर बिजली बहाल करने की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *