• Tue. May 26th, 2026

चाईबासा में राष्ट्रीय इप्टा का 84 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

admin's avatar

Byadmin

May 26, 2026
crescent ad

 

25 मई को भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा ) चाईबासा के कलाकारों ने गाँधी टोला, संतोषी मंदिर के निकट इप्टा का 84 वां स्थापना दिवस जन संस्कृति दिवस के रूप में मनाया. इस अवसर पर बोलते हुए इप्टा चाईबासा के संस्थापक तरुण मुहम्मद ने इप्टा की स्थापना पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि इप्टा महज़ एक नाट्य संस्था नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है.

हम सभी संस्कृति कर्मियों का यह दायित्व बनता है कि संस्कृति कर्म के माध्यम से हमारे समाज और देश में व्याप्त भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ आवाज़ बुलंद करें. इप्टा के पूर्व अध्यक्ष राज किशोर साहू ने कहा कि चाईबासा इप्टा के कलाकार शहर से ज़्यादा गांव में जाकर जन जागरण का कार्य कर रहे हैँ.

इस अवसर पर इप्टा के अध्यक्ष कैसर परवेज़ तथा साथियों के स्वर में जन गीत “इंक़लाब चाहिए ” प्रस्तुत किया गया. इप्टा के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में संस्थापक तरुण मुहम्मद, अध्यक्ष कैसर परवेज़, सचिव संजय चौधरी, वरिष्ठ सदस्य राज किशोर साहू, किशोर साव, कोषाध्यक्ष शिव शंकर राम, श्यामल दास, अनु पूर्ति, सुमन गोप, राज कुमारी, पप्पु मछुआ तथा अन्य अनेक सदस्य उपस्थित रहे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *