
सरायकेला-खरसावां पुलिस ने काण्ड्रा थाना क्षेत्र में बैंक मैनेजर से ठगी का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।
जानकारी के अनुसार 22 मई 2026 को झारखंड ग्रामीण बैंक, काण्ड्रा शाखा के मैनेजर के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर खुद को रवि लोहार बताते हुए कहा कि वह सरायकेला जेल में बंद है और जमानत के लिए वकील को 50 हजार रुपये देने की जरूरत है।
आरोपी ने मोबाइल से रुपये की मांग की थी। इस संबंध में बैंक मैनेजर की शिकायत पर 24 मई को काण्ड्रा थाना में बीएनएस की धारा 308(4) में प्राथमिकी दर्ज की गई।
मामले की जांच और उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 25 मई की सुबह जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड के पास से आरोपी बंटी गुहा (38) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी का निवासी है तथा वर्तमान में कोलकाता में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत था।
पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
