• Mon. May 25th, 2026

अज्ञात वाहन ने महिला को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

admin's avatar

Byadmin

May 25, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरीया मोड़ पथ स्थित निर्माणाधीन नवीनगर स्टेशन रेलवे ओवरब्रिज के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई तथा मृतका के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

मृत महिला की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के दमड़ी बिगहा गांव निवासी बहादुर राम की 42 वर्षीय पत्नी मंजु देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मंजु देवी अपने पुत्र सोनू कुमार के साथ बाइक से नवीनगर रोड स्टेशन की ओर जा रही थीं। इसी दौरान तेतरीया मोड़ पथ में रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग के समीप सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि मां-बेटे सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में मंजु देवी के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं पुत्र सोनू कुमार घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और घायल बेटे की मदद से मंजु देवी को तत्काल नवीनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजनों के अनुसार, मंजु देवी किसी रिश्तेदार के घर जाने के लिए अपने घर से निकली थीं, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

अचानक हुई इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही नवीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात वाहन एवं चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *