• Sun. May 24th, 2026

बकरीद पर्व को लेकर पेंक नारायणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ,सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

admin's avatar

Byadmin

May 24, 2026
crescent ad

 

नावाडीह / बेरमो से तुलसी प्रसाद की रिपोर्ट

बोकारो जिला के अंतर्गत पेंक नारायणपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी संचालन मिसरी लाल महतो ने किया | बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा विभिन्न समुदायों के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी नितीश कुमार ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का पर्व है। उन्होंने लोगों से शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कहीं कोई समस्या उत्पन्न होती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी | इस मौके पर मुखिया सुखमती देवी,पंसस नवीन सोरेन,बसारथ अंसारी, खुर्शीद आलम, गुरु प्रसाद पटेल, थाना के पिनियस मुंडा, शशिकांत ठाकुर ,शुकरा उरांव, मनोहर तिर्की,तुलसी सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे |


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *