• Thu. May 21st, 2026

चिद्री गांव में डीवीसी का स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश

admin's avatar

Byadmin

May 21, 2026
crescent ad

 

 

कोनार –

डीवीसी कोनार परियोजना द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत बुधवार को बड़की चिद्री स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान डीवीसी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीण महिलाओं ने श्रमदान कर मंदिर परिसर और आसपास की साफ-सफाई की।

 

परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और प्लास्टिक मुक्त वातावरण अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

कार्यक्रम में डॉ. बी.एन. मंडल, वरीय प्रबंधक विशाल यादव, प्रबंधक चंदन कुमार, सुनील कुमार, राउत सोरेन सहित ग्रामीण सोहन साव, धनेश्वर महतो, सिकंदर आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *