• Mon. Nov 9th, 2026

आदित्यपुर मे जुआ खेलने के दौरान विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश,सतबोहनी जुलुमटांड़ पूजा पंडाल के समीप हुई वारदात, टीएमएच में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 9, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबोहनी जुलुमटांड़ स्थित पूजा पंडाल के समीप सोमवार देर शाम गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सोनू को आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटनास्थल के समीप कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान गोली चला दी गई, जो सोनू को लगी।
घटनास्थल पर ताश की गड्डियां बिखरी मिलने से पुलिस जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद को भी हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है।
*विशाल सिंह पर गोली चलाने का आरोप*
प्रारंभिक तौर पर विशाल सिंह नामक युवक पर सोनू को गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वारदात के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक के भाई से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *