
आदित्यपुर -2 रोड नंबर 7 स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में बुधवार को संचार क्रांति के जनक एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश में संचार क्रांति की नींव रखी। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया तथा 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। इसके अलावा दल-बदल कानून लागू करने, नई शिक्षा नीति लाने और देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वक्ताओं ने कहा कि आज भी देश राजीव गांधी के आधुनिक और दूरदर्शी नेतृत्व को याद करता है तथा उनकी कमी महसूस करता है। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर सुरेश धारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता समरेंद्र तिवारी, टाटा पिगमेंट यूनियन के अध्यक्ष विनोद सिंह, कांग्रेस नेता अनिल पांडे, आदित्यपुर नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल यादव, कुणाल मंडल, संजीव द्विवेदी, अजय सेन, अवधेश यादव, प्रमोद ठाकुर, राकेश पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
