
आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर ने गुरुवार को कुछ पार्षदों के साथ राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान पेयजल संकट, सीवरेज व्यवस्था, खराब पड़े स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता व्यवस्था तथा निकाय क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आवश्यक फंड उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि जलापूर्ति योजना का कार्य कर रही एजेंसी जिंदल की लापरवाही के कारण आदित्यपुर की जनता लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रही है।
योजना को निर्धारित 30 माह में पूरा होना था, लेकिन लगभग छह वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने नगर क्षेत्र की सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने, बंद एवं खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने और नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक पहल और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने नगर विकास सह आवास, खेल, कला एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्या कुमार सोनू , आवास बोर्ड सह सूडा निदेशक सूरज कुमार तथा नगर विकास विभाग के सचिव सुनील कुमार से भी मुलाकात कर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने एवं विकास कार्यों को गति देने पर चर्चा की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
