• Thu. May 21st, 2026

Adityapur : युवा जनशक्ति मोर्चा ने उपायुक्त को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा, मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आमरण अनशन एवं धरना-प्रदर्शन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 21, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा, STSC जिला अध्यक्ष बिष्णु बाउरी एवं नगर अध्यक्ष किट्टू दास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सरायकेला उपायुक्त नितीश कुमार सिंह को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आमरण अनशन एवं धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
संगठन ने कहा कि पिछले वर्ष महामहिम राष्ट्रपति के आगमन के दौरान सौंदर्यीकरण के नाम पर हटाए गए अस्थायी दुकानदार आज भी बदहाल स्थिति में हैं। इन दुकानदारों की रोजी-रोटी छिन गई है और अब तक पुनर्वास नहीं किया गया। मोर्चा ने जागृति मैदान के चारों ओर दुकान निर्माण कर फुटपाथ दुकानदारों को स्थायी दुकान उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि रोजगार, पार्किंग व्यवस्था और राजस्व तीनों को लाभ मिल सके।
मांग पत्र में सभी 35 वार्डों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नियमित डॉक्टर की उपलब्धता, 24 घंटे मुफ्त एंबुलेंस सेवा तथा आदित्यपुर में 200 बेड के आधुनिक अस्पताल निर्माण की मांग की गई। साथ ही गरीब परिवारों का निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने की भी मांग रखी गई।
इसके अलावा हर वार्ड में खेल मैदान, दिंदली हाट का निर्माण, नियमित साफ-सफाई, सीवरेज एवं पेयजल व्यवस्था, निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का नि:शुल्क दाखिला, हाई मास्ट लाइट, CCTV कैमरा, नशाखोरी रोकने के लिए विजिलेंस टीम गठन, नगर निगम का ऑडिट सार्वजनिक करने, समय पर राशन वितरण, टाउन बस सेवा विस्तार तथा फुटपाथ दुकानदारों को स्थायी दुकान उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *