
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ गांव के समीप एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1000 बोतल टनाका देशी शराब, 1.20 लीटर रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब तथा 6 लीटर बीयर बरामद किया है। साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त एक आल्टो कार को भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के बेलाई गांव निवासी नितीश कुमार उर्फ कपूर तथा धनाव गांव निवासी अमरेश कुमार के रूप में की गई है। दोनों आरोपियों को पीटीसी रूप कमल सिंह,ए एस आई महादेव विधार्थी ने पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चंद्रगढ़ गांव के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध आल्टो कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बरामद शराब एवं वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है
तथा शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।नवीनगर थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस लगातार अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान चला रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
