
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना पुलिस ने बाइक की डिक्की से 25 हजार रुपये चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू डिलिया निवासी अर्जुन पासवान के रूप में की गई है।

आरोपी को एसआई विशाल शेखर ने पुलिस बल के सहयोग से उसके घर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि कुछ दिन पूर्व नवीनगर बाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति की बाइक की डिक्की से 25 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान अर्जुन पासवान के रूप में हुई।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोहतास जिले में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है
तथा चोरी में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि बाजार एवं सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। वाहन की डिक्की में अधिक राशि या कीमती सामान रखने से बचें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
