

सरायकेला – नगर पंचायत, सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व एक बार फिर सामने आया, जब उन्होंने शहर की स्वच्छता व्यवस्था और सफाई कर्मियों के अधिकार दोनों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, रविवार होने के बावजूद हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों के बीच पहुंचकर सीधा संवाद स्थापित किया।

इस दौरान सफाई कर्मियों ने अपनी चार सूत्री मांगों से संबंधित हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन अध्यक्ष को सौंपा। प्रमुख मांगों में भविष्य निधि (PF) की राशि का नियमित जमा, आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, श्रम कार्ड एवं कर्मियों का बीमा कवरेज, सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मानदेय का लागू किया जाना
अध्यक्ष श्री चौधरी ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी से बात कर नियमानुसार अभिलंब समाधान की दिशा में ठोस पहल का आश्वासन दिया।
हड़ताल का नेतृत्व कर रहे दीपक मुखी एवं अन्य सफाई कर्मियों ने एक स्वर में कहा
“हमारे अध्यक्ष जब पद में नहीं थे, तब भी हमारे हक और सम्मान के लिए हमेशा खड़े रहे हैं। उन्होंने हमेशा हमें सम्मान दिया है। उनके आश्वासन पर हम सभी अपना आंदोलन समाप्त कर रहे हैं।”
सफाई कर्मियों ने अध्यक्ष की इस पहल पर विश्वास जताते हुए आंदोलन वापस ले लिया।
अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा सफाई कर्मियों की सभी मांगों को उनके अधिकार एवं सम्मान का पूरा ध्यान रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सफाई जैसे गंभीर विषय पर आंदोलन वापस लेना उनकी जिम्मेदारी और शहर के प्रति समर्पण को दर्शाता है, इसके लिए मैं सभी कर्मियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
उन्होंने आगे कहा कि सफाई कर्मी हमारे शहर की स्वच्छता व्यवस्था की मजबूत नींव हैं। भीषण गर्मी, बरसात और कड़ाके की ठंड में भी अपने परिवार की चिंता से ऊपर उठकर वे शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है।
नगर पंचायत उनके सम्मान, सुरक्षा एवं न्यायोचित अधिकारों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।
अंत में अध्यक्ष श्री चौधरी ने नगरवासियों से अपील की सफाई कर्मियों के प्रति सम्मान और सहयोग का भाव रखें। विशेषकर गर्मी के इस दौर में उन्हें पेयजल उपलब्ध कराना, उनका सम्मान करना और उनका मनोबल बढ़ाना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है।
मौके में उपाध्यक्ष अविनाश कवि सिटी मैनेजर सुमित सुमन एवं जारिका भी मौजूद थे
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
