
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जयसवाल स्टील इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना करीब दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के वर्कशॉप में 20 फीट ऊंचाई पर सीट लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान ऊपर काम कर रहे दो मजदूर—रामू मुर्मू और लखिंदर तिऊ—अचानक नीचे गिर गए।
उनके नीचे गिरने से नीचे काम कर रहे ठाकुर बेसरा और रंजीत जेना भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद घायल मजदूरों को तत्काल गंगोत्री हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया,
जबकि ऊपर से गिरने वाले दोनों मजदूरों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान गम्हरिया के नीलडूंगरी निवासी रामू मुमु (30) वर्षीय लखींद्र हासदा( 28) वर्ष के रूप में हुई है. हाथ से की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल था
मजदूरों ने आरोप लगाए की निर्माण स्थल पर सुरक्षा मनको का पालन नहीं किया जा रहा था।घटना के बाद आर आईटी पुलिस कंपनी पहुंचे और जांच में जुट गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
