• Tue. Sep 15th, 2026

Saraikela  : अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 70 लीटर महुआ चुलाई शराब एवं 15.60 लीटर अवैध बीयर बरामद…* *खरसावां थाना क्षेत्र में पचगछिया, रहारबेड़ा एवं नारायणडीह में छापेमारी; 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 1 फरार…*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 15, 2026
crescent ad
Saraikela  :  उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावाँ के आदेश के आलोक में जिले में अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आसूचना संकलित कर दिनांक 15 सितम्बर 2026 को खरसावां थाना अंतर्गत ग्राम पचगछिया, रहारबेड़ा एवं नारायणडीह में विधिपूर्वक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कुल 70 लीटर महुआ चुलाई शराब एवं 15.60 लीटर अवैध बीयर बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 1 व्यक्ति फरार पाया गया। बरामद अवैध उत्पादों को विधिवत जब्त कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
उपायुक्त, श्री नितिश कुमार सिंह ने इस सम्बन्ध में कहाँ है की जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *