
आदित्यपुर। मई दिवस के पावन अवसर पर आदित्यपुर रेलवे संस्थान परिसर में एक भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों में सामाजिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर निगम के महापौर श्री संजय सरदार, उप महापौर श्री अंकुर सिंह एवं वार्ड संख्या 27 की वार्ड प्रमुख सुश्री रिंकी कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
वहीं सहायक कार्मिक पदाधिकारी श्री पी. किरण एवं वेलफेयर इंस्पेक्टर श्री बी.पी. सिंह ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर इसकी सराहना की और ऐसे सामाजिक आयोजनों को समाजहित में अत्यंत आवश्यक बताया। संस्था के अध्यक्ष सह डीएमई श्री सिद्धांत वर्मा भी समारोह में मौजूद रहे। इस दौरान इंचार्ज श्री विजय कुमार कुंड एवं सेक्शन पीडब्ल्यूआई श्री बी.पी. खाखा सहित कई अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर अन्य लोगों को प्रेरित किया।
रक्तदान शिविर के सफल संचालन में संस्था के सचिव श्री भोला प्रसाद, कोषाध्यक्ष श्री मृतुंजय सोए, श्री नीरज झा, श्री अनिल प्रधान, श्री दुखू प्रधान, श्री रोबिनचंद तराई, संजय बेहरा, श्री डी. आनंद, श्री रॉकी लवलेश सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
चिकित्सा व्यवस्था टाटानगर रेलवे हेल्थ यूनिट के एसीएमएस डॉ. मुरमू एवं आदित्यपुर रेलवे हेल्थ यूनिट के डॉ. हक़ की देखरेख में सुचारू रूप से संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन श्री बबलू कुमार ओझा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री गोविंदा बिसाहई द्वारा प्रस्तुत किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजन समिति द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका आभार व्यक्त किया गया। शिविर के दौरान कुल 74 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कई अन्य सहयोगियों एवं महिला कर्मियों का भी सराहनीय योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
