• Tue. Apr 28th, 2026

बोकारो थर्मल में घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Apr 28, 2026
crescent ad

 

बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह प्रेम नगर में एक महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेम नगर निवासी 20 वर्षीय आशीष हांडी उर्फ बजरंगी कुमार उर्फ सावन कुमार तथा 24 वर्षीय अजय भुइयां उर्फ पुसू भुइयां के रूप में हुई है। दोनों को रविवार को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में तेनुघाट उपकारा भेज दिया गया।

 

पीड़िता (24 वर्ष) द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे की है। गर्मी के कारण घर का दरवाजा खुला था। उस समय महिला घर के अंदर सो रही थी, जबकि उसका पति बाहर सोया हुआ था। इसी दौरान दोनों आरोपी घर में घुस आए और दुष्कर्म का प्रयास किया।

 

महिला के शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के निर्देश पर अवर निरीक्षक दीपक कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर शनिवार रात दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *