
आदित्यपुर। टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क स्थित आशियाना मोड़ पेट्रोल पंप के समीप रविवार शाम एक सड़क हादसे के बाद फर्जी पत्रकारिता को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
बताया गया कि एक स्कूटी सवार युवक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद खुद को मीडिया कर्मी बताकर उसने ऑटो चालक के साथ अभद्रता की और ऑटो का शीशा तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने खुद को “सोशल संवाद” का पत्रकार बताते हुए मौके पर पहुंचे पत्रकारों के साथ भी बहस शुरू कर दी।
आरोप है कि उसने कवरेज कर रहे एक पत्रकार का कैमरा छीनने की भी कोशिश की, जिसके बाद पहचान पत्र को लेकर असली और कथित पत्रकार के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सूचना पर आदित्यपुर थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और युवक व ऑटो चालक को थाना ले गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम चंद्रभानु सिंह, भाटिया बस्ती निवासी बताया, लेकिन पत्रकार होने का कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने उसे कड़ी फटकार लगाई। घटना के बाद फर्जी पत्रकारों द्वारा वाहनों पर “प्रेस” लिखकर धौंस जमाने और कानून प्रक्रिया से बचने के हथकंडों पर सवाल उठे हैं। स्थानीय पत्रकारों ने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से वास्तविक पत्रकारों की छवि प्रभावित हो रही है। मामले को लेकर प्रशासन से फर्जी पत्रकारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
