

*बड़कागांव*। बड़कागांव थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में आधी रात को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान मुख्य रूप से संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने, अवैध हथियारों और शराब की तस्करी को नियंत्रित करने तथा आपराधिक तत्वों की पहचान के लिए संचालित किया गया।

चेकिंग के दौरान मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई। वाहन चालकों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और सीट बेल्ट की भी सख्ती से जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को चेतावनी देते हुए आवश्यक कार्रवाई भी की गई।
थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकार के अचानक चलाए जाने वाले अभियान से अपराधियों में भय का माहौल बनता है और आम जनता को सुरक्षा का एहसास होता है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की चेकिंग आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी। इस अभियान में पु.अ.नि. अभिषेक कुमार थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
