

धनबाद, 26 अप्रैल 2026 — के.के. पब्लिक स्कूल, नेरो, गोविंदपुर, धनबाद में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने वार्षिक परीक्षा और विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समारोह के दौरान, अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही, के.के. छात्रवृत्ति योजना (2026–27) के तहत चयनित छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस योजना के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की 100% फीस माफ की गई, जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 50% शुल्क में छूट दी गई। यह पहल प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने और शिक्षा को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में आराध्या विद्यु, नम्रता गुप्ता, अरशम अख्तर, पार्थ कुमार, मो. मलंग अंसारी, मो. आतिफ अंसारी, राजलक्ष्मी और शादान आमिर शामिल हैं। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों में श्रेष्ठ कुमार, प्रियंशी कुमारी, अभिनव कुमार, श्रेष्ठिका मंडल, अभिमन्यु कुमार पाठक, तनवीर अंसारी, श्रेया कर्मकार और अनुकृति मंडल का नाम प्रमुख है।
शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ विद्यालय ने विज्ञान क्विज, गणित क्विज, निबंध लेखन और कथा वाचन जैसी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा कला, खेल, संगीत, नृत्य और हस्तकला जैसी सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी मेडल प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि रही कि अनुकृति मंडल को “ओवर ऑल स्कूल टॉपर” घोषित किया गया, जिससे विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में के.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के सीईओ डॉ. सी.ओ.डी. सोम शेखर उपस्थित रहे। वहीं के.के. बी.एड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी.के. सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विद्यालय के अध्यक्ष इं. रवि चौधरी, निदेशक रुचि रवि एवं प्राचार्य ए.के. राय ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है।
कार्यक्रम का समापन उत्साह और प्रेरणा के साथ हुआ, जिससे छात्र भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित हुए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
