• Sat. Apr 25th, 2026

Adityapur : महिला आरक्षण पर भाजपा को कांग्रेस का जवाब, महिलाओं को गुमराह कर रही है भाजपा, बैध संजय कुमार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 25, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। भाजपा द्वारा निकाले गए राज्यस्तरीय महिला आक्रोश मार्च पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता वैद्य संजय कुमार ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण बिल के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 संसद के दोनों सदनों से पारित हो चुका है तो दोबारा इसे मुद्दा बनाकर राजनीति क्यों की जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के नाम पर परिसीमन के जरिए सीटें बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है और 33 प्रतिशत आरक्षण देने से बचना चाहती है। वैद्य संजय कुमार ने कहा कि महिला आरक्षण किसी राजनीतिक शर्त या चाल का विषय नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, भागीदारी और सशक्तिकरण का प्रश्न है।उन्होंने कहा कि जनगणना और परिसीमन की जटिलताओं में महिला आरक्षण को उलझाना इसके मूल उद्देश्य को कमजोर करना है।
विपक्ष की एकजुटता को लोकतंत्र की ताकत बताते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को बिना शर्त और बिना देरी उनका अधिकार मिलना ही सच्चा न्याय और लोकतंत्र है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *