• Fri. Apr 24th, 2026

खैरा बीच बलिहारी सड़क की कटिंग से आक्रोशित ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग का कार्य किया ठप

admin's avatar

Byadmin

Apr 24, 2026
crescent ad

केंदुआ। केंदुआडीह कोलियरी में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा खैरा से होकर बीच बलिहारी को जोड़ने वाली सड़क ग्रामीणों की बगैर सहमति के कटिंग कर दी है। जिसके विरुद्ध हुए आक्रोशित उग्र ग्रामीणों ने शुक्रवार को सुबह 6 बजे से प्रथम पाली में आउट सोर्सिंग का कार्य पूरी तरह से ठप कर दिया।

और कर्मियों को मानवता पूर्वक कार्य स्थल से हटा प्रबंधन की मनमानी रवैया के प्रति जमकर नारेबाजी की। साथ ही ग्रामीणों ने कोलियरी प्रबंधन व महाप्रबंधक से फोन पर वार्ता कर सड़क कटिंग स्थल की अविलंब भराई की मांग की। वहीं प्रबंधन की ओर से कटिंग स्थल की भराई का आश्वासन दिया गया। वहीं ग्रामीणों ने सड़क की भराई को लेकर महाप्रबंधक को पत्र लिखा है जिसमे कहा गया है कि बीच बलिहारी लगभग 5000 पांच हजार की आबादी की बस्ती है जिसके आवागमन का एक मात्र सड़क बलिहारी से खैरा होकर गुजरती है जिसे रात के अंधरे में ग्रामीणों की बगैर सहमति के कटिंग कर दी गई है और लोगों का आवागमन बाधित हो गई है

जिसे भराई की जाय। जिससे ग्रमीणों को सुविधा हो सके। पत्र की प्रतिलिपि कार्मिक प्रबंधक पीबी एरिया,थाना प्रभारी केंदुआडीह,उपायुक्त धनबाद,वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित की है।

मौके पर विवेक कुमार सिंह,सौरभ कुमार,राम कुमार,संजय कुमार,संतोष कुमार,सुबोध रवानी,अमित कुमार,मनोज कुमार भूइयां,भूपेश कुमार,गुडिया देवी,सुनीता देवी,लक्ष्मण ठाकुर,अशोक दास, देवंती कुमारी,उदय घोष,अखलेश यादव,अविनाश कुमार,मंजू देवी,आरती,जोति, सुनीता देवी,प्रेम कुमार,शरण भूइयां,विनोद तुरी दिलीप कुमार,रंजीत आर्या,प्रकाश तुरी इत्यादि दर्जनों लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *