• Fri. Apr 24th, 2026

Adityapur : अंतर कथा न्यूज़ की खबर का असर, दिंदली बस्ती में सड़क-नाली निर्माण की प्रक्रिया शुरू

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 24, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। वार्ड संख्या 16 अंतर्गत दिंदली बस्ती में वर्षों से लंबित सड़क और नाली निर्माण की मांग पर अब पहल तेज हो गई है। गौरांगो गोराई के घर से आर. पी. यादव के घर तक पावर्स ब्लॉक पथ निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा लगातार मांग उठाई जा रही थी। इस मुद्दे को अंतर कथा न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया।
शुक्रवार  को आदित्यपुर नगर निगम के अधिकारी वार्ड पार्षद राजरानी महतो के साथ दिंदली बस्ती पहुंचे और प्रस्तावित सड़क एवं नाली निर्माण कार्य को लेकर स्थल निरीक्षण कर नापी की। अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का जायजा लिया और निर्माण कार्य की रूपरेखा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की। वार्ड पार्षद राजरानी महतो ने बताया कि इस क्षेत्र के लोग काफी समय से सड़क और जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे हैं।
बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय निवासियों की लगातार मांग को देखते हुए नगर निगम ने अब इस दिशा में पहल शुरू कर दी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क और नाली निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे बस्तीवासियों को राहत मिल सके।
बताया गया कि वार्ड संख्या 15 और 16 की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने मेयर संजय सरदार को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें दिंदली बस्ती की सड़क-नाली निर्माण की मांग भी प्रमुख रूप से शामिल थी। ज्ञापन के बाद प्रशासनिक स्तर पर त्वरित पहल देखने को मिली है।
स्थानीय लोगों ने नापी कार्य शुरू होने पर खुशी जताई है और उम्मीद जताई है कि लंबे समय से लंबित यह मांग अब जल्द धरातल पर उतरेगी। लोगों का कहना है कि यदि सड़क और नाली निर्माण होता है तो पूरे क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का समाधान होगा। नगर निगम की इस पहल को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *