• Fri. Apr 24th, 2026

Adityapur : महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने आदित्यपुर में आरएएमपी कार्यशाला आयोजित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 24, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। महिला नेतृत्व वाले उद्यमों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आदित्यपुर के होटल नोवांता में जिला उद्योग केंद्र द्वारा आरएएमपी योजना अंतर्गत जिला स्तरीय अभिविन्यास कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का उद्घाटन जियाडा के रीजनल डेप्युटी डायरेक्टर दिनेश रंजन, महाप्रबंधक रवि शंकर प्रसाद, एलडीएम वरुण चौधरी एवं नाबार्ड की चंदना मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में महिला उद्यमियों को उद्यम स्थापना, वित्तीय प्रबंधन, बाजार उपलब्धता, व्यवसाय विस्तार तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्वरोजगार, पंजीकरण, बैंकिंग समन्वय और सरकारी सहायता का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य एवं उद्यमी शामिल हुईं।
अधिकारियों ने कहा कि महिला आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *