• Wed. Apr 22nd, 2026

झामुमो नेता मुमताज़ आलम ने सीसीएल कथारा जीएम से की मुलाकात, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर दिया जोर  

admin's avatar

Byadmin

Apr 22, 2026
crescent ad

 

बोकारो थर्मल

कथारा सीसीएल जीएम कार्यालय में झामुमो नेता मुमताज अंसारी ने जीएम एकेबी सिंह से औपचारिक मुलाकात कर बधाई दी। वहीं कथारा जीएम एकेबी सिंह ने झामुमो नेता मुमताज अंसारी को गले लगा कर स्वागत किया।

 

औपचारिक मुलाकात के दौरान झामुमो नेता मुमताज आलम ने कथारा एरिया के विभिन्न समस्याओं पर विशेष चर्चा की। जिसमें वाहनों से तेल चोरी के रोक थाम के लिए वाहनों के किलोमीटर और ऑयल मीटर की जांच का मुद्दा उठाया। सीसीएल से हो रहे कोयला चोरी रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। श्री आलम ने कहा कि वर्कर सुरक्षित रहेगा।

तो प्रोडक्शन भी बढ़ेगा। माइंस में शुद्ध पेयजल और लाइट की व्यवस्था हो, माइंस की सुरक्षा सही तरीके से हो, कर्मियों को हेलमेट, मास्क, हैंड ग्लब्स आदि देने की मांग की। चिकित्सा सुविधाओं को लेकर उन्होंने मांग किया कि समय-समय पर हेल्थ कैंप की व्यवस्था होनी चाहिए।

जिसमें आंख, कान सहित शरीर के विभिन्न अंगों की जांच अनिवार्य रूप से नियमित हो, जिससे सीसीएल कर्मी शरीर और मन दोनों तरह से स्वास्थ्य रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *