
आदित्यपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राज बागची ने भारतीय जनता पार्टी पर महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को महिला आरक्षण का विरोधी बताना पूरी तरह निराधार है, क्योंकि पार्टी राजीव गांधी के समय से ही इसकी पक्षधर रही है। राज बागची ने कहा कि भाजपा वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर महिला आरक्षण लागू करने की “साजिश” कर रही है, जो केवल तात्कालिक राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश है।
उन्होंने मांग की कि पहले 2026 की जनगणना पूरी कराई जाए और उसके बाद परिसीमन कर महिला आरक्षण बिल लागू किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस वर्तमान संसद की संरचना में ही महिला आरक्षण लागू करने के पक्ष में है। साथ ही पार्टी प्रखंड स्तर पर आम लोगों के बीच जाकर इस मुद्दे पर भाजपा की “साजिश” और कथित अफवाहों के बारे में जागरूकता फैलाएगी। पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष संगीता प्रधान, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू , बैध संजय कुमार दित्यपुर नगर अध्यक्ष संतोष सिंह, नगर निगम के पार्षद अवधेश सिंह, राणा सिंह, उपेन्द्र शर्मा, गंभीर प्रसाद सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, विजय शंकर सिंह, खिरोद सरदार, राहुल यादव, होपना हेंब्रम, रिजवान खान, वैद्य संजय कुमार, तसलीमा नसरीन, झरना मन्ना, कमल नयन, मुकेश कुमार, रुईदास चाकी, धीरज सिंह और कहीं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
