• Sun. Apr 19th, 2026

Saraikela :नीमडीह में अवैध शराब पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 अड्डे ध्वस्त

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 18, 2026
crescent ad
सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ उत्पाद विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए व्यापक छापेमारी अभियान चलाया।
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर तथा उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में शनिवार को नीमडीह थाना क्षेत्र के ग्राम जुगीलोंग में यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने कुल 6 अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त कर दिया। मौके से लगभग 1500 किलोग्राम जावा महुआ और 80 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद सभी अवैध सामग्री को जब्त कर लिया गया है। उत्पाद विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब के निर्माण और तस्करी पर रोक लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। मामले में संबंधित अड्डा संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *