
आदित्यपुर। गम्हरिया स्थित श्रीराम डिवाइन एकेडमी एवं आदित्यपुर के गायत्री शिक्षा निकेतन ने इस वर्ष परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रेसिडेंट जनार्दन कुमार, जिला अध्यक्ष (सरायकेला) बैजू तथा अभियंता राजेश यादव ने संयुक्त रूप से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय प्रबंधन की दूरदर्शिता, शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों की कठिन मेहनत का प्रतिफल है।
उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से भी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालयों के इस उत्कृष्ट परिणाम से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
