• Wed. Apr 15th, 2026

जेपी नगर स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम में मेयर संजीव सिंह ने किया रक्तदान, लिया सर्वेश्वरी माता का आशीर्वाद

admin's avatar

Byadmin

Apr 15, 2026
crescent ad

 

धनबाद:

धनबाद के जेपी नगर स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम में आयोजित रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सर्वेश्वरी माता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आश्रम परिसर में आयोजित शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति सेवा का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान महापौर संजीव सिंह ने स्वास्थ्य जांच शिविर का भी लाभ उठाया और उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। 🩸

 

इस अवसर पर महापौर संजीव सिंह ने कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए।”

 

उन्होंने श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम द्वारा आयोजित इस पुनीत एवं सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए समूह के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि इस प्रकार के जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं और जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई आशा जगाते हैं


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *