

सरायकेला : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को जिले के 8 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

इसको लेकर मंगलवार, 15 अप्रैल को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत की उपस्थिति में ब्रीफिंग बैठक हुई। बैठक में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, उड़नदस्ता दल और केंद्र पर्यवेक्षक शामिल रहे।
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा की गोपनीयता भंग नहीं होनी चाहिए। निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर Do’s & Don’ts का स्पष्ट रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। केंद्रों पर पारदर्शी और स्पष्ट बैनर लगाए जाएं ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो। केंद्राधीक्षकों को समय पर प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट की सुरक्षा, जैमर, सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया।
पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। उड़नदस्ता दल लगातार निगरानी करेंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
