• Tue. Apr 14th, 2026

रास्ते के विवाद में मारपीट, दो गंभीर घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Apr 14, 2026
crescent ad

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिला के नवीनगर थाना क्षेत्र के रघुनाथगंज गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज हायर सेंटर में कराया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, रघुनाथगंज गांव निवासी सकलैन हैदर ने नवीनगर थाना में मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने गांव के ही कमरुद्दीन अंसारी, आलमगीर अंसारी, सोनू अंसारी, जहांगीर अंसारी, आरिफ अंसारी, अफजल अंसारी, आसिफ अंसारी समेत 4-5 अन्य लोगों पर आरोप लगाया है

कि सभी ने मिलकर उनके पिता हेसामुद्दीन अंसारी एवं सलेहा खातून के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सोनू अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *