

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना पुलिस ने फरार चल रहे तीन एनबीडब्ल्यू (नॉन-बेलेबल वारंट) वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार वारंटियों की पहचान माली थाना क्षेत्र के औसान गांव निवासी बंसी चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी एवं मनीष कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में माली थाना अध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू के तहत तीनों आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे थे।
पुलिस को इनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं और गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीनों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है
उन्होंने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए माली थाना पुलिस लगातार अभियान चला रही है और आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और अपराधियों में भय का माहौल बनेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
