• Fri. Apr 10th, 2026

दो दिवसीय गजना महोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों ने बांधा समां, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

admin's avatar

Byadmin

Apr 10, 2026
crescent ad

 

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड स्थित गजना माता धाम मंदिर प्रांगण में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य दो दिवसीय गजना महोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महोत्सव का माहौल देर शाम तक गीत-संगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गीत के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। इसके पश्चात गजना धाम के महंत अवध बिहारी दास, नवीनगर विधायक चेतन आनंद, डॉ. आयुषी सिंह तोमर, समाजसेवी पूर्व मुखिया लाल गोविंद सिंह, उप प्रमुख लव कुमार सिंह, कला संस्कृति विभाग के जिला पदाधिकारी पप्पू कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह, कांग्रेस नेता श्याम बिहारी सिंह, पूर्व मुखिया अभय कुमार उर्फ टूना सिंह, मुखिया जयप्रकाश सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

महोत्सव में बाहरी और स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। गायक कलाकारों एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मंच पर नंदनी कुमारी, सौरव सम्राट, हैप्पी कुमारी, रवि कुमार, सविता देवी, सुजीत कुमार, निरंजन विद्यार्थी, सूरज कुमार, प्रवीण सिंह, आकाश तिवारी, अंतरा घोष, भूमि राजस्व कुमारी, आसी कुमारी, सौम्या श्री, अनामिका घोष, रिया सिंह, सनोज सागर, हर्ष देव, सृष्टि लक्ष्मी सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। विशेष रूप से अनामिका घोष, रिया सिंह और सौम्या श्री द्वारा प्रस्तुत नृत्य कार्यक्रमों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कलाकारों की ऊर्जा और प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा, जहां हर प्रस्तुति को दर्शकों ने भरपूर सराहना दी। स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहरी कलाकारों ने भी अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे महोत्सव की गरिमा और भी बढ़ गई।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह, उप प्रमुख लव सिंह, प्रोफेसर सुनील बोस, श्याम बिहारी सिंह, धनंजय कुमार सिंह, चुनू सिंह, राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। महोत्सव के सफल आयोजन से क्षेत्र में सांस्कृतिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *