• Thu. Apr 9th, 2026

आदित्यपुर में दर्दनाक हादसा, आसंगी चेक डैम में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 9, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान दो स्कूली बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंट्रल पब्लिक स्कूल के पांच छात्र स्कूल से निकलकर खरकाई नदी पर बने चेक डैम में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक गहराई में चले जाने से दो बच्चे डूब गए, जबकि अन्य तीन किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों छात्रों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। आर आईटी पुलिस मौके पर मौजूद रही और पूरे अभियान की निगरानी करती रही। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की खबर मिलते ही मृतक छात्रों के घरों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों का कहना है कि चेक डैम के पास अक्सर बच्चे नहाने पहुंचते हैं, जो बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *