
सरायकेला:- सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला नगर पंचायत के तेलीसाई मोहल्ले में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। डेली मार्केट में मसालों का व्यापार करने वाले रंजन साहू ने मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी के कारण अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 11:00 बजे की है। उस वक्त रंजन साहू घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को लाने स्कूल गई हुई थी। जब पत्नी वापस घर लौटी, तो रंजन को फंदे से लटका देख शोर मचाने पर स्थानीय लोग वहां पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी गई।
परिजनों से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, रंजन साहू पिछले कुछ समय से अपने व्यवसाय में चल रही मंदी को लेकर काफी चिंतित थे। व्यापार ठीक से न चलने के कारण वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और इसी मानसिक दबाव के कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।
रंजन साहू के निधन की खबर फैलते ही तेलीसाई मोहल्ले के भारी संख्या में लोग अस्पताल परिसर पहुंचे। मेहनती कारोबारी की इस तरह अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
