
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बाइक लूट कांड के एक अप्राथमिकी अभियुक्त को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के बसन विघा गांव मोड़ निवासी राकेश कुमार सिंह (22 वर्ष), पिता प्रमोद कुमार सिंह के रूप में की गई है। इस संबंध में एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि थाना कांड संख्या 63/25, दिनांक 26 अक्टूबर 2025, धारा 311 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे दबोचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि राकेश कुमार सिंह जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ एनटीपीसी थाना के अलावा नवीनगर थाना कांड संख्या 357/23 तथा झारखंड के हरिहरगंज थाना कांड संख्या 27/22 में भी मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है, जिसके लिए विभिन्न थानों से संपर्क स्थापित किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों ने राहत की सांस ली है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
