• Fri. Apr 3rd, 2026

अवैध देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Apr 3, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के बडेम थाना पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र अंतर्गत मझियाव सोन दियारा इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के न्यू नगर मझियाव गांव निवासी बुचन राम के रूप में की गई है। बताया जाता है कि पुलिस को लगातार इस क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना मिल रही थी,

जिसके बाद कार्रवाई करते हुए एएसआई पुनीत कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल के साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 20 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब बरामद करते हुए बुचन राम को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ बडेम थाना पुलिस का अभियान लगातार जारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *