
सरायकेला- सरायकेला व्यवहार न्यायालय के बार एसोसिएशन सभा कक्ष में सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन द्वारा सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी का अधिवक्ताओं ने पुष्प गुच्छा देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात महतो ने मनोज चौधरी की सराहना करते हुए उन्हें एक जुझारू समाजसेवक बताया। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व में अनुमंडल कार्यालय के स्थानांतरण को रोकने में मनोज चौधरी की आमरण अनशन वाली भूमिका सराहनीय रही थी। उन्होंने वर्तमान में व्यवहार न्यायालय के स्थानांतरण की समस्या पर भी उनसे पूर्ण समर्थन की मांग की।
न्यायालय स्थानांतरण पर गंभीर चर्चा
अपने संबोधन में मनोज चौधरी ने अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि विद्वान अधिवक्ताओं का समर्थन मिलना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने न्यायालय स्थानांतरण के मुद्दे पर अपनी गंभीरता स्पष्ट करते हुए बताया कि उन्होंने इस विषय पर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, क्षेत्र के मंत्री दीपक बिरवा और विधायक दशरथ गागराई से भी वार्ता की है।
उन्होंने उपायुक्त (DC) महोदय से सरायकेला नगर में ही 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। इसके साथ ही सदर अस्पताल के सामने स्वर्णरेखा कॉलोनी की अनुपयोगी 14 एकड़ जमीन का विवरण भी नक्शे सहित प्रस्तुत किया है, जिसकी वर्तमान में विभागीय जांच चल रही है।
मनोज चौधरी ने विश्वास जताया है कि व्यवहार न्यायालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान के सरायकेला शहर के बीचो-बीच रहेगा।उन्होंने कहा सरायकेला की जनता ने काम करने वाले को चुना है और मैं काम करके दिखाऊंगा। शहर में रहना करीब 25% परिवारों की रोजी-रोटी और शहर की अस्मिता से जुड़ा मामला है। कार्यालय के वरिष्ठ अधिवक्ता केदार अग्रवाल और के पी दुबे और बार एसोसिएशन के महासचिव देवाशिष्ठ ज्योतिषी ने भी संबोधित किया।
सभी ने एक स्वर में न्यायालय स्थानांतरण को रोकने के लिए मनोज चौधरी के नेतृत्व पर भरोसा जताया।
इस कार्यक्रम से अधिवक्ताओं के बीच में खुशी की लहर दौड़ गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
