
बड़कागांव — बड़कागांव प्रखंड के महुदी गांव में रामनवमी शोभायात्रा को पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर झारखंड विधानसभा के बाहर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी प्रदीप प्रसाद तथा निर्मल महतो ने संयुक्त रूप से तख्तियों के साथ धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद किया।

धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि महुदी गांव में वर्षों से निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा रही है। इसे बंद किया जाना स्थानीय लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला कदम है। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक पहल करते हुए शोभायात्रा को पुनः प्रारंभ करने की अनुमति दी जाए। आगे विधायक श्री चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की आस्था और परंपरा का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा है तथा आगे भी जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। आगे उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार पुष्टिकरण की राजनीति कर रही है हिंदुस्तान एक धर्मनिरपेक्ष देश है और हिंदुस्तान में हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं प्रदीप प्रसाद और निर्मल महतो ने भी इस मुद्दे पर एकजुटता दिखाते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों पर किसी प्रकार की अनावश्यक रोक उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
धरना-प्रदर्शन के दौरान समर्थकों और स्थानीय लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए मांग का समर्थन किया। पूरे कार्यक्रम में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा और प्रशासनिक व्यवस्था भी मुस्तैद नजर आई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
