
कोनार, बोकारो:

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) कोनार में पूर्व कार्यकारी निदेशक (मा. स.) के.के. सिंह का आगमन हुआ। इस अवसर पर परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने उनका पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया।

अपने दौरे के दौरान श्री के.के. सिंह ने कोनार परियोजना का भ्रमण किया और यहां हुए विकास कार्यों को नजदीक से देखा। भ्रमण के बाद उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले के मुकाबले अब कोनार में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पहले यहां मनोरंजन के साधनों का अभाव था, जबकि अब एडवेंचर स्पोर्ट्स, बोटिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो क्षेत्र के विकास को दर्शाती हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि इतने कम समय में इस प्रकार का परिवर्तन सराहनीय है। कोनार की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने इसे अत्यंत मनमोहक बताया। साथ ही, यहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम भावना की भी उन्होंने खुलकर सराहना की।
इस मौके पर डीवीसी कोनार के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
