
आदित्यपुर। रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर बुधवार को आदित्यपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने की। इस दौरान सीओ सह बीडीओ प्रवीण कुमार, मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में जानकारी दी गई कि 21 मार्च को मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद मनाई जाएगी और मुस्लिम बस्ती में सुबह 8:45 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।
वहीं रामनवमी का पर्व 27 मार्च को मनाया जाएगा तथा 28 मार्च को विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। अखाड़ा समितियों ने बैठक में स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने, जगह-जगह फैले कचरे का नियमित उठाव कराने तथा जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की मांग रखी।
प्रशासन ने आश्वासन दिया कि अखाड़ों की मांग के अनुसार जल टैंकर से जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। सभी अखाड़ा समितियों से शाम 4 बजे विसर्जन जुलूस निकालने और रात 10 बजे तक जुलूस समाप्त करने का आग्रह किया गया। गणेश चौधरी ने गम्हरिया में मुख्य सड़क पर टेंट लगाकर सेवा करने की परंपरा में बदलाव करते हुए पार्किंग स्थल में सेवा शिविर लगाने का सुझाव दिया। इस पर सीओ ने लाल बिल्डिंग चौक से 50 मीटर दूर सेवा शिविर लगाने का निर्देश दिया। साथ ही फुटबॉल मैदान में अखाड़ा समितियों द्वारा शस्त्र प्रदर्शन किया जाएगा और बेहतर खिलाड़ियों को केंद्रीय रामनवमी समिति द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
बैठक में केंद्रीय शांति समिति के सदस्य अधिवक्ता ओम प्रकाश, रविन्द्र नाथ चौबे, पूर्व डीएसपी सरयू राय, भगवान सिंह, गणेश चौधरी, मनोज पासवान, भुगलु सोरेन, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष डीसी मुखी, महासचिव श्रीराम ठाकुर, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास, सदर अब्दुल वाहिद, खुर्शीद आलम, दीपक महतो, नूर जहां, छबि महतो, नगर निगम के सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान, बिजली विभाग के प्रतिनिधि अंकित सिंह, पूर्व कर्नल आरपी सिंह, कृष्ण गोपाल पिंटू, रमन चौधरी, अमरजीत मेहता, धर्मनाथ शर्मा, अरविंद हीरा, ब्रजेशपति तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
