• Tue. Mar 17th, 2026

वार्ड 11 के पार्षद बद्री रविदास ने तीसरे संतान के झूठे आरोपों का खंडन को लेकर की प्रेस वार्ता

admin's avatar

Byadmin

Mar 17, 2026

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। धनबाद नगर निगम वार्ड संख्या 11 से नवनिर्वाचित पार्षद बद्री रविदास ने मंगलवार को खैरा स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर विपक्षियों द्वारा तीसरी संतान के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए उक्त तथ्य को भ्रामक विद्वेषपूर्ण बताया है।

उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि निर्वाचन आयोग को दिए गए उनके चुनावी हलफनामे में दो ही संतानो का उल्लेख है। जिसे विरोधयों द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे तीसरा संतान नियम के तहत पड़ रद्द करने की कोशिश एक हताशा कदम है। उन्होंने कहा कि जिस बालक सिद्धार्थ रंजन को आधार बनाकर आरोप लगाए जा रहे है

वह मेरा सन्तान नही है। उक्त बालक के पिता अमित रविदास कुमारधुबी निवासी का है जो मेरे साढू हैं। और अस्पताल दस्तावेजों के अनुसार बालक सिद्धार्थ रंजन का जन्म 22,11,2018 को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंदुआडीह में हुआ है अस्पताल अभिलेखों में माता का नाम ललीता देवी और पिता का नाम अमित रविदास दर्ज है। जिसे जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जांच किया जा सकता है।

उन्होंने इस मामले को लेकर जिले के संपूर्ण प्रशासनिक अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए भ्रमित करने वाले षड्यंत्रकारी शरारती तत्वों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मौके पर सर्वश्री संतोष सिंह, उपेंद्र चौरसिया,अमीर सिंह,सूरज पासवान,बेबी देवी,उषा देवी, सुनीता देवी,रधिया देवी,ललिता देवी,विक्की सिंह,बिट्टू सिंह इत्यादि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *