
झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों (ULB) के भविष्य का फैसला करने के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है. वहीं, रुझान के साथ-साथ परिणामों की घोषणा भी होने लगी है. विभिन्न जिलों में आधे से अधिक सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं. वहीं, वोटों की गिनती अभी भी जारी है.

23 फरवरी को थी वोटिंग, 63% मतदान

बता दें कि इन निकायों के लिए 23 फरवरी को मतदान हुआ था, जिसमें प्रदेश के नागरिकों ने भारी उत्साह दिखाया था. कुल 43 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 63 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. आज होने वाली इस मतगणना के लिए केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराया जा सके.
रांची के किस वार्ड में किसे मिली जीत, देखें नाम की लिस्ट
रांची के वार्ड संख्या 39 से शिला देवी पार्षद चुनी गईं.
वार्ड 40 से सूचित रानी राय जीती.
वार्ड 4 से अमित मुंडा जीते.
वार्ड 41 से नीलम चौधरी जीती.
महापौर के पद पर रौशनी खलखो करीब 20 हजार वोटों से आगे चल रही हैं.
रांची के वार्ड 25 में जीत के बाद रोका गया सर्टिफिकेट
रांची के वार्ड 25 में जीत के बाद सर्टिफिकेट रोका गया. इस वार्ड से सुषमा राज 225 वोट से जीती थी. अपोनेंट के ऑब्जेक्शन के बाद ये फैसला लिया गया.
देखें धनबाद नगर निकाय चुनाव में किस वार्ड से कौन जीता
वार्ड 1 से डॉक्टर मधुबाला ने जीत दर्ज की. वार्ड 6 से कल्पना महतो ने चुनाव जीता. वार्ड 16 से अरुणा कुमारी यादव जीते. वार्ड 36 से सुमन अग्रवाल को नगर निकाय चुनाव में जीत मिली. वार्ड 46 से रीना देवी ने चुनाव जीता.
लातेहार नगर निकाय चुनाव परिणाम LIVE: लातेहार में महेश सिंह जीते
Jharkhand Nagar Nikay Chunav Result: लातेहार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर विजय हुए महेश सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाते हुए कहा यह जीत लातेहार नगर पंचायत के जनता की जीत है. मैं जीतने के बाद एक भी दिन खाली नहीं बैठूंगा. मैं अपने पूरे लातेहार नगर पंचायत को सुंदर, साफ, स्वच्छ तथा स्वस्थ बनाने को लेकर पूरा प्रयास करूंगा. उन्होंने अपनी जीत का क्रेडिट लातेहार नगर पंचायत के जनता को दिया.
रामगढ़ नगर निकाय चुनाव परिणाम LIVE: रामगढ़ में कुसुम लता मुंडा 1107 वोट से आगे
Jharkhand Nagar Nikay Chunav Result: झारखंड निकाय चुनाव के तहत रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए पहले चरण की मतगणना का परिणाम सामने आ गया है. कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कुसुम लता मुंडा को 7949 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी समर्थित प्रिया कुमारी को 6842 वोट प्राप्त हुए. आजसू समर्थित रेणु देवी को 2742, जेएलकेएम समर्थित अनिता कुमारी को 2470 और सीपीआई-एमएल समर्थित सुरपति देवी को 2092 वोट मिले. पहले राउंड के बाद कुसुम लता मुंडा 1107 वोट से आगे चल रही हैं.
मेयर पद के 31 उम्मीदवार और वार्ड पार्षदों के 217 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं, फुसरो नगर परिषद में 18 टेबल पर 4 राउंड में मतगणना हो रही है, जिसमें अध्यक्ष पद के 9 और वार्ड पार्षदों के 129 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच हो रही इस गणना से दोपहर तक शहर की नई सरकार की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी.
झारखंड निकाय चुनाव परिणाम LIVE: बीजेपी का गढ़ या हेमंत सोरेन का जादू? आज होगा फैसला
Jharkhand Nagar Nikay Chunav Result: झारखंड के 48 नगर निकायों के चुनावी नतीजे शुक्रवार को स्पष्ट कर देंगे कि शहरों में बीजेपी का दबदबा कायम रहता है या मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रभाव बढ़ता है. राज्य के इतिहास में यह चुनाव विशेष है क्योंकि पहली बार SC, ST और OBC आरक्षण की नई व्यवस्था के तहत मतदान हुआ है. इन परिणामों से न केवल स्थानीय सत्ता तय होगी, बल्कि भविष्य के बड़े राजनीतिक समीकरणों का संकेत भी मिलेगा.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
