• Wed. Feb 25th, 2026

नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने भटके मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को परिजनों से मिलाया

admin's avatar

Byadmin

Feb 24, 2026

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड अंतर्गत नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक सराहनीय कार्य किया है। थाना क्षेत्र के मेह चौक पर भटकते हुए मिले एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस ने सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसके परिजनों तक पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने मेह चौक पर एक युवक को असहज स्थिति में घूमते देखा, जिसकी सूचना तत्काल नरारी कला खुर्द थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को थाना लाकर उसकी देखभाल की गई।

पूछताछ व आवश्यक प्रयासों के बाद युवक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भभुआ अनुमंडल, कैमूर जिला निवासी के रूप में हुई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पहचान सुनिश्चित होने के बाद पुलिस ने युवक के परिजनों से संपर्क किया। परिजनों के थाना पहुंचने पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

युवक को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी नरारी कला खुर्द थाना पुलिस की इस मानवीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करते हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *