
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र स्थित अनुग्रह स्टेडियम परिसर में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संतन सिंह ने की। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रभारी एवं झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र यादव, पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह तथा वरिष्ठ नेता चुलबुल सिंह की मौजूदगी में बैठक का संचालन किया गया।

बैठक के दौरान सभी आगंतुक अतिथियों का फूलमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके बाद संगठनात्मक विषयों पर गंभीर मंथन हुआ। चर्चा के मुख्य बिंदुओं में जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति तय करना शामिल रहा।
प्रभारी राजेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है।
उन्होंने अनुशासन, एकजुटता और जनसमस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करने पर जोर दिया। वहीं जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि जमीनी स्तर पर कांग्रेस को फिर से सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
बैठक में प्रमुख रूप से शैलेन्द्र कुमार दुबे, रविन्द्र पाण्डे, सुरेन्द्र यादव, अंजार अहमद खान, सत्येन्द्र कुमार सिंह, श्यामबिहारी सिंह, शंकर प्रसाद, युगल प्रसाद रवि, मनोज प्रजापति, रामपुकार सिंह एवं गणेश पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
