• Sun. Feb 22nd, 2026

कुल्टी बराकर – बराकर में 60 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क और ड्रेन निर्माण का कार्य आरंभ किया

admin's avatar

Byadmin

Feb 21, 2026

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी बराकर शहर के वार्ड नंबर 68 के विभिन्न क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की महिला पार्षद राधा सिंह के प्रतिनिधि अभिषेक सिंह शनिवार को लगभग 60 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क और ड्रेन निर्माण का कार्य आरंभ किया।

इस संबंध में वार्ड नंबर 68 के पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक सिंह ने बताया हैं कि आज से शहर के चौकबाजार में प्रतिष्ठित श्री मारवाड़ी पंचायती ठाकुर बाड़ी के पीछे वाले रास्ते का पक्कीकरण किया जा रहा हैं। मंदिर में विभिन्न देवी देवताओ की मूर्ति स्थापित होने के सैंकड़ों महिलाए इस रास्ते का इस्तेमाल करती हैं। जर्जर सड़क की मरम्मती हो जाने से लोगों को परेशानी नहीं होगी। कारण इस मंदिर में सालों भर धार्मिक अनुष्ठान चलते हैं।

जब कि आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के सहयोग से जमाली महौला, मनबड़िया और देवनगर में लगभग 40 लाख रुपए खर्च कर ड्रेन का काम करवाया जा रहा हैं। उस ड्रेन के बन जाने पर वर्षा के दिनों में सड़क पर पानी का जमाव नहीं होगा और लोगों की बहुत पुरानी मांग पूरी हो जायेगी।

मौजूदा समय में सुकांत पल्ली में भी सड़क निर्माण का काम चल रहा हैं और कुछ दिनों के बाद मडंल पाड़ा में स्थित मंदिर निर्माण का कार्य भी जल्द आंरभ होगा। इस दौरान टीएमसी के उपाध्यक्ष अनुज केशरी समेत पाटीॅ के कइ समर्थक उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *