• Mon. Feb 16th, 2026

कुल्टी बराकर – बराकर के प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर में सुबह सें हि पूजा-पाठ करने वाले श्रद्धालुओ की लगी रहीं भीड़।

admin's avatar

Byadmin

Feb 15, 2026

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी: महाशिवरात्रि को लेकर रविवार को बराकर शहर के विभिन्न शिवालय में धूमधाम से पूजा अच॔ना की गई। शहर के बेगुनिया बाजार स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर में सुबह सें पूजा-पाठ करने वाले श्रद्धालुओ की भीड़ लगी रहीं। मंदिर को फूलों से बहुत ही सुंदर ढ़ंग से सजाया गया हैं और क्रमबद्ध होकर बाबा सिद्धेश्वरनाथ का दश॔न कर रहे हैं।

हलवाई पट्टी स्थित गोलमाल बाबा के मंदिर में पूजा-पाठ करने वालों की सुबह से ही भीड़ हैं। चौकबाजार स्थित पंचायती ठाकुर बाड़ी में जलाभिषेक करवाया गया।

जहा जलाभिषेक के दौरान कइ यजमान उपस्थित थे। मनबड़िया स्थित शिव मंदिर में भी पूजा-पाठ की गई। मद्रासी पाड़ा के निकट शिव मंदिर में स्थानीय कमिटी ने पूजा-पाठ करवाया गया। स्टेशन रोड ग्वाला पट्टी शिव मंदिर में कपिल पंडित ने पूजा-पाठ करवाया। जहा चौबीस घंटे का हरिनाम संकीर्तन करवाया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *