• Sun. Feb 15th, 2026

जन-समस्याओं के समाधान हेतु केरेडारी प्रखंड मुख्यालय में अहम बैठक

admin's avatar

Byadmin

Feb 14, 2026

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

केरेडारी प्रखंड मुख्यालय में स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित निष्पादन हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार और अंचल अधिकारी रामरतन वर्णवाल के साथ विधायक रोशन लाल चौधरी ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

विधायक चौधरी ने प्रखंड में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।

क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित निपटारे और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, विधायक ने आज अंचल कार्यालय केरेडारी का दौरा किया।

जनता की समस्याओं पर जताई चिंता।

विधायक चौधरी को को पिछले कुछ समय से आम जनता द्वारा अंचल कार्यालय में कार्यों में देरी, विशेषकर जमीन संबंधी म्यूटेशन (दाखिल-खारिज), प्रमाण पत्र निर्गमन और अन्य राजस्व कार्यों के लंबित होने की शिकायतें मिल रही थीं।

समयबद्ध कार्य निष्पादन का निर्देश

विधायक चौधरी ने सीओ केरेडारी रामरतन को स्पष्ट लहजे में निर्देश दिया कि कार्यालय में आने वाले हर फरियादी की समस्या का समाधान ससमय (समय पर) होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार करना होगा।

 

विधायक ने निर्देश दिए कि:

लंबित फाइलों का निपटारा एक निश्चित समय सीमा के भीतर किया जाए।

आम जनता को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

ऑनलाइन सेवाओं (RTPS) को सुचारू रूप से संचालित रखा जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *