• Thu. Apr 16th, 2026

योग, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संगम बना स्थापना दिवस समारोह

admin's avatar

Byadmin

Feb 14, 2026
crescent ad

दारू (हजारीबाग)। कोय क्षेत्र स्थित पतंजलि यमुनि यशोदा नारायण योग आश्रम का स्थापना दिवस समारोह उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा की शपथ ली। समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पेड़ों का रक्षाबंधन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर योग, सामाजिक जागरूकता और संस्कृति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद विद्यालय के बच्चियों ने इस मौके पर बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने कला कौशल को प्रस्तुत किया।

अध्यक्ष श्रीधर प्रसाद ने अपने संबोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि प्रतिदिन योग को जीवन का हिस्सा बनाया जाए तो स्वस्थ और निरोग समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्होंने माहौल को जीवंत बना दिया। परिसर में लगाए गए प्रेरक स्लोगन “नारी को करे सम्मान, तभी बनेगा देश महान”, “पर्यावरण की रक्षा, दुनिया की सुरक्षा”, “नशा नाश की जननी है

और “हमारा लक्ष्य वन रक्षा एवं वन्य प्राणी सुरक्षा” लोगों को सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दे रहे थे।आयोजन को सफल बनाने में युवा संगठन पतंजलि के प्रभारी अनिल गुप्ता, मनोज कुमार, नंदकिशोर सिंह, सुदेश सिंह, रंजीत कुमार एवं दीपक कुमार की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में भाजपा के सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू, मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, प्रमोद कुमार, देवधर प्रसाद और निरंजन कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *